AGRA के बारे में 25 रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे-Some Interesting Facts about Agra

1
676

जैसा कि प्राचीन इतिहास में दर्ज है, आगरा को आर्य गृह या आर्यों के घर के रूप में जाना जाता था। यह Ptolemy था, जो दूसरी शताब्दी का एक प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता था जिसने इस शहर को आगरा के रूप में संदर्भित किया। आगरा का नाम आते हे सबसे पहले ताजमहल की याद दिलाती है। दुनिया के सात अजूबों में से एक और प्यार का प्रतीक, यह स्मारक शाहजहाँ ने अपनी प्यारी पत्नी मुमताज महल के लिए बनवाया था।ताजमहल की राजसी सुंदरता के अलावा, आगरा में दिलचस्प तथ्यों का भंडार है, जो आपको आगरा के बारें मैं दूसरी तरह से सोचने को मजबूर कर देगा और आप ताजमहल के साथ साथ इनबातों के लिए भी आगरा को याद रखोगे। तो आइये जानते है ऐसे हे कुछ आगरा के बारें रोचक बातें facts about

प्रत्येक भारतीय शहर अद्वितीय है और इसका अपना महत्व है, भारत के प्रत्येक शहर के गठन के पीछे की अपनी जीवंतता और कहानियां हैं। हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां प्रत्येक शहर की अपनी अलग संस्कृति, जीवन शैली, और परंपराएं हैं। इसके अलावा, जब आगरा की बात आती है, तो आगरा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है क्योंकि यहाँ पर दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है। वे सभी जो आगरा गए हैं, वे राजसी मुगल स्मारकों, शांतिपूर्ण मंदिरों और सुंदर उद्यानों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। आगरा अपने बेहद लोकप्रिय मीठे व्यंजन, यानी पेठे के लिए भी जाना जाता है।

ताजमहल में मुख्य हॉल की छत में एक छेद है जो बहुत कम लोगों को मालूम है
  • ताजमहल अपने पर्ल वाइट कलर के लिए जाना जाता है जो सुबह के समय गुलाबी दिखाई देता है, दिन के समय सफेद और चांदनी के नीचे सुनहरा दिखाई देता है।
  • ताजमहल के चारो तरफ उपस्थित पिलर्स इतनी चतुराई से बनाये गए है इसलिए वो थोड़े से बहार की तरफ झुके हुए है इसके पीछे का लॉजिक ये की अगर कभी भूकंप मैं पिलर गिरे तो ताजमहल को नुकसान न हो।facts about agra
  • ताजमहल के निर्माण में उस समय लगभग 32 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जो आज के समय में लगभग US $ 100 मिलियन के बराबर है।
  • ताजमहल के निर्माण के लिए अलग अलग जगह से सामान मगवाया गया था जैसे चीन से क्रिस्टल, अरब से कोयला, फतेहपुर सीकरी से लाल बलुआ पत्थर, पन्ना से हीरे और पंजाब से जैस्पर जैसी विभिन्न सामग्रियों को लाया गया था।

आगरा फोर्ट जिसे लाल किले के नाम से भी जानते है उसका एक और नाम बादल गड भी था। इसके चारो तरफ ७०फ़ीट ऊँची दीवार है।इससे चौहान राजपूतों ने बनवाया था बाद मैं इसे अकबर के अधिपत्य के बाद रेड स्टोन से बनाया गया। इसे बनाने मैं 8 साल और 1,444,000 मजदूर लगे थे

लाल किला ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर है।

आगरा विश्व प्रसिद्ध भारतीय मिठाई, ‘पेठा’ का जन्मस्थान है, जो मुगल मूल की है।.

आगरा शहर एक प्राचीन शहर है और महाभारत में इसका उल्लेख मिलता है जहां इसे अग्रबन कहा गया है जो ब्रज भूमि (भगवान कृष्ण का जन्म स्थान) का हिस्सा है।

आगरा का खेरिया एयरफोर्स स्टेशन भारत के प्रमुख वायु रक्षा स्टेशनों में से एक है।

यदि आगरा की भाषा की बात करें तो आगरा की भाषा हिंदी नहीं बल्कि ब्रजभाषा है। यह सभी ब्रज क्षेत्र के लिए लागू होता है। जिसमें आगरा ,मथुरा, वरसाना ,गोकुल ,वृन्दावन और भी बहुत से क्षेत्र है। ब्रज भाषा लगभग 56 लाख लोगो द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।

वाराणसी के बाद आगरा भारत में दूसरा सबसे अधिक स्वरोजगार वाला शहर है।

Patni Computer System के बारे मैं ज्यादातर युवा जानते है।आईटी इंडस्ट्री मैं एक जानी पहचानी कंपनी है के संस्थापक Narendra Patni आगरा से ही थे।

सौंदर हत्या कांड के बाद भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारी आगरा में ही छिपे थे उस जगह का नाम है नूरी दरबज्जा।

सूरदास और ग़ालिब जैसे दार्शनिक आगरा से हैं।

मोहिं प्रभु तुमसों होड़ परी।
ना जानौं करिहौ जु कहा तुम नागर नवल हरी॥
  • आगरा के रसोइए खाना पकाने में इतने अच्छे हैं कि दिल्ली की कई शादियों में हलवाई (रसोइए) आगरा और आसपास के क्षेत्र के होते है।
  • गुरु का ताल आगरा गुरुद्वारा जहाँ गुरु तेग बहादुर ने अपने हथियार रखने और औरंगज़ेब को गिरफ़्तार करने की पेशकश की थी।
  • हर साल आगरा में राम बारात आयोजित की जाती है जो भगवान राम की शादी और उसके बाद होने वाली बारात का विधान है। जनकपुरी का संपूर्ण बड़े पैमाने पर मॉडल बनाया जाता है और एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह आगरा के लिए अद्वितीय है।
  • जब आगरा भारत की राजधानी था, तो यह लंदन की तुलना में 4 गुना जीडीपी थी।
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एक क्वांटम कम्प्यूटिंग लैब है जो देश में क्वांटम कंप्यूटिंग की बहुत कम प्रयोगशालाओं में से एक है।
  • आगरा का सेंट जॉन्स कॉलेज लगभग 165 साल पुराना है कॉलेज है
  • राम बाबू परांठे वाला आगरा में 1935 से ही है और यहाँ के पराठे चांदनी चौक की परांठे वाली गली से बेहतर हैं।
  • आगरा में बहुत से ऐसे बाजार हैं जो सदियों पुराने हैं और यहाँ उन लोगों को जाना चाहिए जो इतिहास की तलाश में हैं।
  • दिल्ली के बाद आगरा उत्तर भारत का एकमात्र शहर है जहाँ 10 से अधिक फाइव स्टार होटल है।
  • भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) श्री अजीत डोभाल ने आगरा यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की है
  • पूरे भारत में, आगरा ऐसा पहला शहर है जिसके पास एक्सप्रेस हाइवे यानी यमुना एक्सप्रेसवे है। और सबसे लंबा एक्सप्रेस वे यानि आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे है।

आगरा किले के बाहर महान शिवाजी महाराज की मूर्ति के पीछे का तथ्य:

आगरा फोर्ट के बाहर आपने महान शिवाजी महाराज की मूर्ति जरूर देखि होगी इसके पीछे बहुत ही रोचक कहानी है। शिवाजी महाराज को मुगलों ने पकड़ लिया था और इस किले में सलाखों के पीछे रखा था । लेकिन शिवाजी महाराज चतुराई से दुश्मनों से बचने में कामयाब रहे। उनकी मास्टरमाइंड रणनीति और भागने की योजना के लिए श्रद्धांजलि के रूप में, किले के बाहर उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया था।

कुछ बातें जो सिर्फ आगरा वासी ही जानते है

सबसे पहले, हमारे पास सदर बाजार है, जो आगरा में एक उच्च श्रेणी का बाजार है। इसके अलावा ये स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। सदर बाजार की वैल्यू सिर्फ आगरा वाले ही जानते है ।
दिल्ली गेट की चाय‘ आगरा की एक और प्रसिद्ध चीज है। यह बहुत ही कम कीमत में अपनी ताज़ा ‘मसाला-चाय’ के लिए प्रसिद्ध है।
हम सभी जानते हैं कि आगरा पेठे के लिए प्रसिद्ध है, आगरा में आपको पेठे की अलग- अलग तरह के फ्लेवर मिल जायेंगे । और आगरा का एक और तथ्य यह है कि आगरा वासिओं की सुबह की शुरुआत ‘बड़ई -कचौरी’ से होती है। आगरा में ‘बाबूराम के पराठे’ भी मशहूर है, जहा एक पराठा खा पाना भी साहस की बात है । अगर हम खाने के अलावा किसी चीज की बात करें तो हमारे पास शाह मार्केट है शाह मार्केट में आपको हर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम मिल जाएगा। अगर हम संजय पैलेस की बात करें तो यह आगरा की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। महत्वपूर्ण कार्यालय वहाँ स्थित हैं और संजय पैलेस एक कोचिंग हब भी है।

अरीबा खान आगरा :

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here