भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्म दिन है रोहित आज 35 साल के हो गए है। 

रोहित शर्मा के बर्थडे पर जानते है उनके बारे में कुछ खास बातें

रोहित का जन्म  महाराष्ट्र के नागपुर मैं हुआ था। 

रोहित ने ऑफ स्पिनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था

लेकिन अब दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं रोहित शर्मा । 

रोहित शर्मा  ने 2013 में भारत की वनडे टीम में पारी की शुरुआत की थी।

रोहित शर्मा  के करियर की शुरुआत मुंबई के बोरिवली से हुई थी

मुंबई मैं  वो बोरिवली स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की तरफ से खेलते थे। 

उस समय रोहित शर्मा 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। 

उस समय रोहित के कोच दिनेश लाड थे और उन्होंने ही रोहित को  बैटिंग पर  फोकस करने को कहा. 

और उसके बाद ओपनिंग में डेब्यू करते ही रोहित ने शतक जमाया।

रोहित शर्मा  वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले अकेले  प्लेयर है। 

वनडे क्रिकेट में अब तक 6 खिलाड़ी ही दोहरा शतक जमा चुके हैं.वही  रोहित शर्मा अकेले प्लेयर हैं  जिन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है

Rohit 264, 209 और नावाद 208 रन की पारी खेली है

रोहित शर्मा अब तक 41 इंटरनेशनल शतक जमा चुके है 

रोहित बहुत गरीब परिवार से बिलोंग करते थे उनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी मैं काम करते थे

जब रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी चली गई थी तो परिवार की जिम्मेदारी बहुत कम उम्र में रोहित के कंधों पर आ गई

रोहित  उस समय इंडियन ऑयल के लिए खेलते थे

रोहित शर्मा धाराप्रवाह चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और तेलुगु में बातचीत कर सकते हैं।

रोहित शर्मा ने एक बार अपनी बल्लेबाजी के आदर्श भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से मिलने के लिए स्कूल बंक किया था।

रोहित ने छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की।