गिरधर और शनाया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में दिवाली के जश्न के बीच आया बड़ा ट्विस्ट
अनमोल टीवी का शो ‘हमारी राधा’ अपनी दिलचस्प कहानी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नए ट्विस्ट से दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है, जब गिरधर और शनाया अचानक पुलिस के चक्कर में फंस जाते हैं। राधा (सिमरन कौर) जहाँ पड़ोसियों का स्वागत करते हुए शांति से दिवाली की पूजा की तैयारी कर रही होती है, वहीं शनाया (वैदेही नायर) ने कुछ और ही सोच रखा है। वह गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के लिए अपने घर पर तेज म्यूजिक के साथ एक शानदार पार्टी रखती है।
तेज़ आवाज़ में बजते म्यूजिक से परेशान होकर पड़ोसी शनाया के पास पहुँचते हैं और उससे आवाज़ कम करने के लिए कहते हैं। लेकिन, शनाया उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होती। देखते ही देखते यह बहस बड़े विवाद में बदल जाती है। शोर-शराबा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुँचती है और शनाया व गिरधर को हिरासत में ले लेती है। यह सब देखकर राधा आगे आती है और पुलिस से दोनों को छोड़ने की गुजारिश करती है। इस तरह दिवाली के जश्न के बीच कहानी में एक और अप्रत्याशित मोड़ आ जाता है।
आने वाले एपिसोड के बारे में बात करते हुए, गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे कहते हैं, “आने वाली कहानी में गिरधर के सामने एक ऐसी स्थिति आने वाली है, जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। मुझे यकीन है कि पुलिस से जुड़ा यह पूरा ड्रामा दर्शकों को काफी रोमांचित करेगा। शनाया के साथ हिरासत में लिया जाना गिरधर के लिए बिल्कुल अनपेक्षित है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस स्थिति से कैसे निपटता है और इससे बाहर निकलने का रास्ता कैसे खोजता है।
शनाया का किरदार निभा रहीं वैदेही नायर कहती हैं, “शनाया को हमेशा यही लगता है कि उसने हर चीज की पूरी तैयारी कर रखी है, लेकिन जिंदगी हर बार उसके लिए कुछ और ही लेकर आती है। वह अपनी अगली चाल चाहे कितनी भी सोच-समझकर चले, हालात अचानक बदल ही जाते हैं। इस बार भी उसकी एक योजना के चलते शनाया और गिरधर दोनों ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। यहाँ तक कि पुलिस उनके दरवाजे तक पहुँच जाती है। शनाया की एक बात मुझे बहुत अच्छी लगती है कि जब सब कुछ उसके खिलाफ हो जाता है, तब भी वह अपने ही अंदाज में हालात संभालने की कोशिश करती है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि शनाया इस मुसीबत से खुद को बाहर निकाल पाती है या अपनी मुश्किलें और बढ़ा लेती है।
यह जानने के लिए कि पुलिस के आने के बाद गिरधर और शनाया के साथ क्या होता है और क्या राधा दोनों को इस मुसीबत से बचा पाएगी, देखिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’।
देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

