Home / मनोरंजन / Humari Radha में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस हिरासत में गिरधर और शनाया

Humari Radha में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस हिरासत में गिरधर और शनाया

अनमोल टीवी के हमारी राधा सीरियल में दिवाली के दौरान गिरधर और शनाया के पुलिस हिरासत में जाने वाला नया ट्विस्ट

गिरधर और शनाया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में दिवाली के जश्न के बीच आया बड़ा ट्विस्ट
अनमोल टीवी का शो ‘हमारी राधा’ अपनी दिलचस्प कहानी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नए ट्विस्ट से दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है, जब गिरधर और शनाया अचानक पुलिस के चक्कर में फंस जाते हैं। राधा (सिमरन कौर) जहाँ पड़ोसियों का स्वागत करते हुए शांति से दिवाली की पूजा की तैयारी कर रही होती है, वहीं शनाया (वैदेही नायर) ने कुछ और ही सोच रखा है। वह गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के लिए अपने घर पर तेज म्यूजिक के साथ एक शानदार पार्टी रखती है।

Tagged: