Book Review: Girl behind the dark की लेखिका मोहिनी सिनसिनवार ने जीता OMG Records

0
388

Book Review: Girl behind the dark की लेखिका मोहिनी सिनसिनवार ने जीता OMG Records

IMG 20230104 WA0002

Girl behind the dark की लेखिका मोहिनी ने हाल में ही OMG Record जीता। आगरा की मोहिनी ने उपन्यास लिखकर कई दिलों पर राज किया। उन्होंने घरों के गंभीर मुद्दों पर किताब लिखकर बात की जो आमतौर पर नहीं की जाती है उनकी किताब को पूरे हिंदुस्तान से प्यार मिला। इस किताब की तकरीबन 900 प्रतियां बिक चुकी है और लोग लगातार यह उपन्यास पसंद कर रहे हैं, हर उम्र के लोग इस उपन्यास को पढ़कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।  यह किताब बताती है कि घर का स्वस्थ वातावरण कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि परिवार आपको एक सफल जीवन दे सकता है इसलिए परिवार का समर्थन होना वास्तव में महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि आखिर किताब में था क्या?

यह उपन्यास बताता है कि माता-पिता , भाई-बहन किस तरह अपनी ही सगी बेटी, बहन से अलग व्यवहार रखते हैं । आज इस बात को इस किताब में और अपने आसपास के माहौल में बहुत आसानी से देखा जा सकता है।आज से कुछ साल पहले, लोगो ने बेटे – बेटियो में किसी भी तरह का भेदभाव न करना समझा। उसके बाद ही लोगों ने देवी के रूप ने बेटियो को पूजना शुरू किया था, फेमिनिज्म का पाठ पढ़ाने वाले लोगों ने इसमें अपनी अच्छी भूमिका निभाई। औरतों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना एक अच्छा कदम साबित हुआ। लेकिन इतना अच्छा माहौल औरतों के इर्द-गिर्द बनाने का सोचा गया इतना कभी बना ही नहीं, आज भी घर में बेटियां सुरक्षित नहीं है , उनके अलगाव की भावना आने लगती है , खुद से नफ़रत करने लग जाती है, अपने मन की बात घर में कह नहीं पाती है, अपने पढ़ाई लिखाई के फैसले खुद नहीं ले पाते हैं। अपनी तहजीब का बंधन उन्हें हमेशा उनकी आजादी को बांध के देना पड़ता है। जिसकी वजह कोई और नही हम खुद होते ही जिस प्रकार हम बेटों से प्यार करते हैं अच्छे जीवन की कामना करते है वैसा लडकियो से क्यू नही? तो ये कहानी भी एक ऐसी ही लड़की की ही जिसे न चाहते हुए भी बार बार धोखा मिलता गया, हर कोशिश के बाद भी उसको कभी वह प्यार और इज्जत नहीं मिली जो उसको उसके घर में चाहिए थी। बार-बार नाकाम कोशिश करने के बाद वो बिखरती गई …और फिर आता है, उसकी कहानी में नया मोड़… उसे जानने के लिए कृपया किताब को अंत तक पढ़े!

यह किताब अमेजॉन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

लेखिका – मोहिनी सिनसिनवार

 

इस किताब के बारे में और जानने के लिए या लेखिका से संपर्क करने के लिए उनके इंस्टाग्राम पेज @_girlbehindthedark पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here